
दिल्ली: वजीराबाद थाने के एसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के वजीराबाद थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ लिया. यह रकम दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज स्नैचिंग मामलों को कमजोर करने के लिए ली जा रही थी. शिकायतकर्ता महिला ने ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत सबूत देकर सतर्कता विभाग को इसकी जानकारी दी थी. आरोप सही पाए जाने पर एसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में एक एसआई ने चंद पैसों के लिए पुलिस की वर्दी को दागदार बना दिया. वजीराबाद थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ललित को विजिलेंस यूनिट ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 22 साल की तान्या सचदेवा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हुई.
आरोपी एएसआई ने मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तान्या ने आरोप लगाया था कि उसका पति हरजीत सिंह कई स्नैचिंग मामलों में आरोपी है. वजीराबाद थाने के जांच अधिकारी एसआई ललित ने केस को कमजोर करने के एवज में पहले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी.
बाद में यह रकम घटाकर 15 हजार रुपये तय हुई. तान्या ने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग तैयार कर सतर्कता इकाई को सौंप दी.
सूचना के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया. रविवार शाम तान्या और उसका भाई थाने की तीसरी मंजिल पर पहुंचे और तय रकम की पहली किस्त एसआई ललित को सौंपी. जैसे ही एसआई ने नकदी ली, सतर्कता टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया.
ऐसे पकड़ा गया आरोपी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










