
दिल्ली: वजीरपुर की बर्तन फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर जुटीं
AajTak
यह घटना थाना विहार क्षेत्र की एक फैक्ट्री में हुई, जहां स्टील और एल्यूमिनियम के बर्तन बनाए जाते हैं. दमकल विभाग को सूचना मिलते ही पास के अग्निशमन केंद्रों से गाड़ियां रवाना की गईं. पुलिस ने आसपास के इलाकों को घेर लिया है ताकि किसी भी व्यक्ति को पास जाने से रोका जा सके.
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम को एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं, जबकि स्थानीय पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना विहार क्षेत्र की एक फैक्ट्री में हुई, जहां स्टील और एल्यूमिनियम के बर्तन बनाए जाते हैं. आग ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही फैक्ट्री से तेज लपटें और धुएं के गुबार उठने लगे, जो दूर तक दिखाई दे रहे थे.
दमकल विभाग को सूचना मिलते ही पास के अग्निशमन केंद्रों से गाड़ियां रवाना की गईं. अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है, लेकिन अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि फैक्ट्री की छत का एक हिस्सा कुछ देर पहले जलकर गिर गया. इससे राहत कार्य में लगे कर्मियों को भी एहतियात बरतनी पड़ी.
पुलिस ने आसपास के इलाकों को घेर लिया है ताकि किसी भी व्यक्ति को पास जाने से रोका जा सके. फैक्ट्री के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील पदार्थ और मशीनरी होने के कारण आग तेजी से फैल रही है. आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










