
दिल्ली: लेम्बोर्गिनी की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, इंडिगो एयरलाइंस का इंजीनियर घायल
AajTak
लेम्बोर्गिनी कार से दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक ने ऑटो में टक्कर मार दी. घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना रविवार सुबह साउथ दिल्ली के चिराग फ्लाईओवर पर हुई.
साउथ दिल्ली के चिराग फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना रविवार सुबह 7 बजे की है. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं. घायलों में ऑटो चालक और इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में काम करने वाले इंजीनियर प्रिंस गौतम शामिल हैं.
दरअसल, इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में काम करने वाले इंजीनियर 31 साल के प्रिंस गौतम ऑटो में सवार होकर चिराग फ्लाईओवर से गुजर रहे थे. इसी दौरान पीले रंग की तेज रफ्तार लेम्बॉर्गिनी कार ने प्रिंस वाले ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो चालक के साथ-साथ प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बताया कि गया है कि गंभीर चोट लगने के कारण दोनों घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है.
देखें वीडियो...
विदेश में रहता है आरोपी युवक
पुलिस के मुताबिक, लेम्बॉर्गिनी कार में 24 साल राजवीर और उसके दोस्त सवार थे. कार राजवीर खुद चला रहा था. राजवीर विदेश में रहकर पढ़ाई करता है और छुट्टी बिताने के लिए दिल्ली आया हुआ है. पुलिस के मुताबिक वह घूमने के लिए निकला था. चिराग फ्लाईओवर पर हादसा हो गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक राजवीर को हिरासत में लिया गया है. उसका मेडिकल कराया गया है. कार को भी कब्जे में लिया गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










