
दिल्ली: लंच को लेकर भिड़ीं स्कूली छात्राएं, एक ने दूसरी के चेहरे पर ब्लेड से किया हमला
AajTak
दिल्ली में एक सरकारी स्कूल के बाहर लंच के दौरान कुछ छात्राओं में झगड़ा हो गया. इस दौरान एक लड़की के चेहरे पर दूसरी ने ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर दिया. लड़की के चेहरे पर 17 टांके लगाने पड़े हैं. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच में जुट गई है. वहीं पीड़िता के परिजन ने आरोपी लड़कियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
दिल्ली में 14 वर्षीय एक छात्रा के चेहरे पर उसके क्लासमेट ने ब्लेड से हमला कर दिया. इस कारण वह बुरी तरह घायल हो गई. उसके चेहरे पर 17 टांके लगाए गए हैं. इस तरह ब्लेड मारकर चेहरा खराब कर देने के बाद पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने आरोपी छात्रा पर कार्रवाई की मांग की है. यह मामला तब सामने आया, जब ब्लेड के हमले से लहूलुहान लड़की का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ.
हमले के बाद लड़की का जख्मी चेहरे का वीडियो ऑनलाइन होने पर दिल्ली पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और मामले की जांच में जुट गई. इस घटना में लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई है. एक वरीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक सरकारी स्कूल के बाहर कुछ स्कूली छात्राओं में हाथापाई हुई थी. इसी दौरान एक लड़की ने दूसरे के चेहरे पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया.
टिफिन छीन कर भाग गई थी लड़कियां वहीं पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को वह अपनी क्लासमेट के साथ सुबह करीब 11.20 बजे लंच कर रही थी. तभी कुछ लड़कियों ने मेरी दोस्त का टिफिन छीन लिया और भाग गई. जब मेरी सहेली ने उनलोगों से अपना टिफिन मांगा, तो वे गालियां देने लगीं. इसी बीच मैं बीच-बचाव करने के लिए गई थी. दोनों के बीच सिर्फ बहस ही हो रहा था, लेकिन जैसे मैं बीच में गई, उनलोगों ने हमलोग पर ब्लेड से हमला कर दिया.
बीच-बचाव के दौरान चेहरे पर चलाया ब्लेड पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि इस घटना के बाद स्कूलवालों ने बेटी की कोई मदद नहीं की. छात्रा की मां का कहना है कि मेरी बेटी के चेहरे पर 17 टांके लगे हैं. उसकी हालत अब भी गंभीर है. ब्लेड के हमले से जख्मी होने के बाद किसी ने उसे अस्पताल तक ले जाना मुनासिब नहीं समझा.
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि मेरी बहन नौवीं कक्षा की छात्रा है. जब उसके साथ लड़कियां झगड़ा कर रही थी, तो उसने सभी शांति बनाए रखने को कहा. इसके बावजूद उस पर ब्लेड से हमला किया गया. पुलिस को ऐसा करने वाली छात्राओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं पुलिस का कहना है कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत उन लड़कियों पर कार्रवाई की जाएगी, जो वीडियो में दिखाई दे रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










