
दिल्ली: 'रेस्तरां के वॉशरूम में इंचार्ज ने किया रेप', सफदरजंग में रहने वाली नॉर्थ ईस्ट की लड़की का आरोप
AajTak
सफदरजंग इलाके में मणिपुर की रहने वाली लड़की का आरोप है कि एक रेस्टोरेंट के वाशरूम में रेस्टोरेंट इंचार्ज ने उसके साथ रेप के वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रेस्टोरेंट के इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है.
साउथ वेस्ट दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में एक रेस्तरां में रेप की वारदात की खबर सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर की रहने वाली एक लड़की रेस्तरां में बौतर सर्विस स्टाफ काम करती है. लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वो वाशरूम गई थी, उसी दौरान इंचार्ज संजय ने वाशरूम में उसे जबरन पकड़ लिया और रेप की वारदात को अंजाम दिया.
लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी की पहले से जान पहचान है.
पुलिस के मुताबिक, सफदरजंग एन्क्लेव निवासी 21 साल की लड़की ने आरोप लगाया कि वह हुमायूंपुर में लामा रसोई में एक सर्विस स्टाफ के रूप में काम करती है. शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह रेस्तरां के वॉशरूम में पहुंची जिसके बाद रेस्तरां का इंचार्ज संजय भी वहां पहुंच गया और उसने मेरे साथ गलत काम किया. पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन मैंने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. बाद में पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने हुमांयूपुर निवासी आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, यह भी पता चला है कि शिकायतकर्ता और आरोपी एक-दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं. आगे भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










