
दिल्ली: रेस्टोरेंट के प्लास्टिक शेड से नीचे गिरा बच्चा, हुई मौत
AajTak
दिल्ली के गुजरांवाला इलाके में एक हादसा हो गया. जहां एक रेस्टोरेंट के प्लास्टिक शेड से नीचे गिरने से 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई. बताया जाता है कि बच्चा अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए रेस्टोरेंट में आया था.
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के गुजरांवाला इलाके में एक रेस्टोरेंट के प्लास्टिक शेड से गिरने से 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस को शनिवार को एक PCR कॉल मिली और मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि 11वीं क्लास में पढ़ने वाला कबीन नामक लड़का घायल है. जिसे उसके दोस्त पहले ही अस्पताल में पहुंचा चुके हैं.
पुलिस ने बताया कि कबीन अपने क्लासमेट आर्यमन, कबीर और यश त्यागी के साथ रेस्टोरेंट में घूमने आया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्रुप सीढ़ियों से बिल्डिंग की छत पर पहुंचा था. वह एक प्लास्टिक शेड पर चढ़ गया था, जो पास की दुकानों के बीच गैलरी वाली जगह को ढकने के लिए लगाया गया था.
यह भी पढ़ें: हाईवे पर मौत को मात देती सेफ्टी 'शील्ड'! देश का पहला TMA सिस्टम लॉन्च, बचाई 100 से ज्यादा जिंदगियां
शेड टूटने से जमीन पर गिर गया था बच्चा
अधिकारी ने आगे बताया कि शेड उसका वज़न नहीं सह पाया और टूट गया. जिससे वह नीचे ज़मीन पर गिर गया. गिरने से लड़के को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: VIDEO: रामपुर में दर्दनाक हादसा, भूसे से भरा ट्रक उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो पर पलटा... ड्राइवर की मौत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










