
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 28 युवक महीने भर से कर रहे थे नौकरी, फिर 2.5 करोड़ की ठगी का चला पता
AajTak
तमिलनाडु के 28 युवाओं से ढाई करोड़ रुपए की ठगी हुई है. सभी से रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लिए गए थे. उनसे महीने पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नौकरी भी कराई गई. उनका काम था ट्रेनों की बोगियों की गिनती करना. ठगी करने वाले शिवरामन खुद को किसी सांसद का करीबी बताता था.
नौकरी के नाम पर ठगी के कई मामले आए हैं. मगर, दिल्ली से जो मामला सामने सामने आया है, वह सबसे अलग है. यहां 28 युवाओं को रेलवे विभाग में नौकरी के नाम पर ठगा गया है. सभी ने महीने भर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नौकरी भी की.
इनको ट्रेनों के डिब्बे गिनने का काम दिया गया था. युवाओं ने शिद्दत के साथ अपना काम किया, लेकिन महीने के आखिर में सैलरी नहीं आने पर इनका माथा ठनका. तहकीकात करने पर युवाओं को उनके साथ ठगी होने की बात पता चली. तब जाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
तमिलनाडु के बेरोजगारों को बनाया शिकार
दरअसल, ठगी का शिकार होने वाले सभी 28 लोग तमिलनाडु के रहने वाले हैं. इनके इलाके का रहने वाला 78 साल सुब्बुस्वामी गांव के बेरोजोगारों को नौकरी दिलाने में मदद करता है. सुब्बुस्वामी की पहचान शिवरामन नाम के व्यक्ति से थी. वह खुद को दिल्ली में किसी सांसद का करीबी बताता था.
उसका कहना था कि सांसद जी की कई मंत्रियों से सीधी बातचीत होती है. इस बात पर सुब्बुस्वामी ने शिवरामन से उसके गांव के कुछ युवाओं की नौकरी लगवाने की बात कही.
किसी से दो तो किसी से लिए 24 लाख

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










