
दिल्ली: राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं शरद पवार, तो क्या आज विपक्षी दलों की बैठक में नए नाम पर होगी चर्चा?
AajTak
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. इससे पहले देश का 16वां राष्ट्रपति चुन लिया जाएगा. वहीं चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके बाद बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात तेज कर दी है, वहीं विपक्ष भी खुद को एकजुट कर रहा है.
18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है. इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने 15 जून को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है.
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद से ही विपक्ष को एकजुट करने में लगी हुई हैं. उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हो चुकी है, शरद पवार से उनकी बात हुई है. दूसरे नेताओं को भी वे समय-समय पर पत्र लिख साथ लाने का प्रयास कर रही हैं. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होने जा रही इस बैठक को भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है.
जल्द चुना जाएगा देश का नया राष्ट्रपति, जानिए कैसे होता है ये चुनाव-कौन दे सकता है वोट
ममता ने उम्मीदवार बनने का दिया था प्रस्ताव
ममता बनर्जी ने बैठक से पहले बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि उन्होंने शरद पवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव दिया लेकिन पिछली बार की तरह उन्होंने इस बार भी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. कांग्रेस और शिवसेना भी एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना चाहती थी.
कहा जा रहा था कि उन्हें विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है लेकिन ममता का प्रस्ताव ठुकराने के साथ ही उनके नाम की हो रही चर्चा पर भी विराम लग गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आज होने वाली इस बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए किसी नए नाम को लेकर चर्चा होगी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










