
दिल्ली: रामलीला में कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
AajTak
चिराग दिल्ली इलाके में रामलीला के मंचन के दौरान रावण के भाई कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द हुआ. इसके बाद तुरंत कलाकार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दिल्ली में रामलीला के दौरान ये ऐसी दूसरी घटना है.
साउथ दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में रामलीला का मंचन हो रहा था. इसी दौरान राक्षस राजा रावण के भाई कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो वहीं बैठ गया. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस साल शारदीय नवरात्रि के दौरान ये दूसरी घटना है, जब रामलीला में कोई रोल निभा रहे कलाकार की मौत हुई है.
पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर में सावित्री नगर रामलीला में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई. उन्हें तुंरत आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीएसआरआई अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक कलाकार की पहचान पश्चिम विहार के रहने वाले विक्रम तनेजा के रूप में हुई है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है. ऐसी आशंका है 60 वर्षीय विक्रम तनेजा की मौत हार्ट अटैक से हुई. अधिकारी ने कहा कि उनके परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, उन्हें किसी भी गड़बड़ी का शक नहीं है.
'राम करे प्रणाम...', दिल्ली में भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, VIDEO
भगवान राम का रोल निभाने वाले कलाकार की हुई थी मौत
इससे पहले शाहदरा इलाके में नवरात्रि के अवसर पर रामलीला के मंचन के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार की मौत हुई थी. उन्हें भी ऐसे ही सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई, जोकि विश्वकर्मा नगर इलाके के रहने वाले थे. सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








