
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को मिली बम की धमकी, कैंपस में शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 2 कॉलेजों में बम की धमकी मिली है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी मेल के ज़रिए दी गयी है. जानकारी मिलते ही बम स्क्वाड और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 2 कॉलेजों में बम की धमकी मिली है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी मेल के ज़रिए दी गयी है. जानकारी मिलते ही बम स्क्वाड और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम स्क्वाड की टीमें तुरंत रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज पहुंच गईं. दोनों कॉलेजों के कैंपस में सर्च ऑपरेशन गया है. यह कार्रवाई सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत की गई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
पुलिस और बम स्क्वाड द्वारा दोनों कॉलेजों में की गई तलाशी के बाद अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. अधिकारी अभी भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है कि धमकी फर्जी थी या नहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










