
दिल्ली: मॉल के पार्किंग में खड़ी कार में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक मॉल के पार्किंग में कार के अंदर एक व्यक्ति का शव पाया गया. हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई? इसके पीछे के वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में एक मॉल की पार्किंग में एक 42 साल के आदमी का शव कार के अंदर मिला. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार शाम करीब 6 बजे मयूर विहार पुलिस स्टेशन पर मिली PCR कॉल पर कार्रवाई करते हुए, एक पुलिस टीम को स्टार सिटी मॉल भेजा गया.
मौके पर पहुंचने पर, पुलिस ने कार के अंदर नरेंद्र कुमार नाम के आदमी को बेहोशी की हालत में पाया. पुलिस ने कहा कि बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले. पुलिस ने कहा कि पार्किंग लॉट से CCTV फुटेज स्कैन की गई, और किसी भी व्यक्ति की कोई संदिग्ध हरकत या शामिल होने की बात नहीं देखी गई.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर एक कमेंट के कारण मर्डर, दिल्ली में बेटी की शादी से पहले पिता को चाकू मारा
मौत कैसे हुई, अभी नहीं चला पता
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक देखे गए फुटेज में कुमार की कोई हरकत नहीं दिखी. उसके पास अस्थमा की कुछ दवाएं मिलीं. हालात पहली नज़र में प्राकृतिक मौत की ओर इशारा करते हैं. हालांकि, मौत की असली वजह के बारे में ऑटोप्सी रिपोर्ट मिलने के बाद चलेगा.
इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया मॉल की पार्किंग में एक युवक कार के अंदर पड़ा था. जिसके बाद इसकी सूचना मॉल के गार्ड को दी गई. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति अस्पताल पहुंचवाया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










