
दिल्ली-मेरठ टोल चार्ज बढ़ने पर बोले जयंत चौधरी, किस आधार पर बढ़ा दिया रेट
AajTak
दिल्ली मेरठ टोल के दाम बढ़ने पर रालोद नेता कहा कि एक अप्रैल से दाम बढ़ाए जाने का मतलब समझ से परे है. बता दें कि अब वाहन चालकों को एक अप्रैल से 155 रुपये टोल का भुगतान करना पड़ेगा.
अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल से वाहन चलाना महंगा हो जाएगा. एनएचएआई से मंजूरी मिलने के बाद सराय काले खां से मेरठ तक 155 रुपये प्रति कार एक तरफ से टोल देना होगा. लेकिन इस टोल वृद्धि को लेकर रालोद नेता जयंत चौधरी ने सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि इस मूल्य वृद्धि का कारण क्या है. कि एक अप्रैल से टोल वसूला जाना है.
जयंत ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वाहनों की आवाजाही मंत्रालय के अनुमान से कम है. इसलिए टोल बढ़ाया जा रहा है. साथ ही कहा कि जब एक बार दाम तय हो गए और कॉन्ट्रैक्ट हो चुका है तो फिर यूं अचानक टोल बढ़ाने का क्या औचित्य है.
What is the reason for this price increase? The toll was to be charged from 1st April. Is the traffic volume lower than what the Ministry & Concessionaire estimated? Once contract has been given to maintain the stretch, what is the imperative to hike toll? https://t.co/ERLKON9h6O
बता दें कि सराय काले खां से मेरठ में काशी टोल प्लाजा तक टोल वसूली के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बीते साल ही नोटिफिकेशन जारी कर चुका है. अब दरों में 10 से 15% की बढ़ोतरी की गई है. पहले सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक 140 रुपये टोल शुल्क तय किया गया था, लेकिन एक अप्रैल से यह बढ़कर 155 रुपये हो जाएगा. साथ ही नेशनल हाईवे-9 पर डासना से हापुड़ के बीच छिजारसी टोल प्लाजा पर भी शुल्क 10 फीसदी तक बढ़ जाएगा.
अभी सरायकाले खां से डासना के बीच सफर करने वालों से टोल नहीं लिया जाएगा, लेकिन डासना से आगे जाने वालों को टोल देना होगा. सराय काले खां से डासना के बीच कार से ऑटोमेटिक टोल वसूली की जाएगी. वहीं रालोद नेता जयंत चौधरी ने सरकार निशाना साधते हुए पूछा कि एक अप्रैल से टोल के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







