
दिल्ली मेडिकल कॉलेज में नाटक को लेकर विवाद, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मांगी माफी
AajTak
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने 27 सितंबर को कॉलेज फेस्ट के दौरान एक नाटक का मंचन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. इसके बाद कॉलेज की रेंजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन को माफी मांगनी पड़ी. नाटक का मंचन करने वाली कल्चरल सोसाइटी को भी बैन कर दिया गया.
राजधानी दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों का एक वीडियो वायरल होने के बाद स्पष्टीकरण देते हुए माफीनामा जारी किया है.
दरअसल इस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने 27 सितंबर को अपने कल्चरल फेस्टिवल में एक नाटक का मंचन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी काफी आलोचना हुई. इस नाटक को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया गया.
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और आजाद मेडिकोज एसोसिएशन की ओर से कॉलेज में आयोजित कराए गए चार दिवसीय फेस्टिवल के दौरान 27 सितंबर को छात्रों ने यह नाटक पेश किया था.
नाटक का मंचन करने वाली कल्चरल सोसाइटी बैन
इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बयान जारी कर कहा कि हम छात्रों की ओर से इसके लिए माफी मांगते हैं. हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां नहीं हो. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का कंटेंट धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला है.
बयान में कहा गया कि दरअसल कार्यक्रम के प्रतिस्पर्धी होने की वजह से इस नाटक की स्क्रिप्ट शेयर नहीं की गई थी और यह आयोजन समिति के नियमों के खिलाफ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










