
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का एक सेक्शन आज रहेगा बंद, इस रूट पर ट्रैवल करने से बचें
AajTak
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि येलो लाइन का एक हिस्सा आज मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा. हुडा सिटी सेंटर की तरफ से येलो लाइन का इस्तेमाल करने वाले यात्री सिर्फ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन तक ही सफर कर सकेंगे. जबकि समयपुर बादली से यात्रा करने वाले यात्री केवल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक ही जा सकेंगे.
अगर आज आप मेट्रो से ट्रैवल करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का एक हिस्सा आज मेंटेनेंस की वजह से बंद रहेगा.
DMRC के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आज दोपहर ढाई बजे से सभी लाइनों पर शुरू हो जाएगी. होली के कारण सभी मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी. येलो लाइन पर राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय के बीच एक रूट (लाइन -2 यानी समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक) जारी रहेगा. DMRC ने एक बयान में कहा कि मेंटेनेंस की वजह से 8 मार्च को कार्य के दौरान बंद रहेगा.
एजेंसी के मुताबिक हुडा सिटी सेंटर की तरफ से येलो लाइन का इस्तेमाल करने वाले यात्री सिर्फ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन तक ही सफर कर सकेंगे. इसी तरह येलो लाइन के दूसरे छोर यानी समयपुर बादली से यात्रा करने वाले यात्री केवल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक ही जा सकेंगे. DMRC ने यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है.
इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी आज दोपहर 2:30 बजे के बाद से चलेंगी. यानी सुबह के वक्त मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. इसके साथ ही डीटीसी यानी दिल्ली परिवहन निगम से दी गई जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक सिटी बस सेवा बाधित रहेगी.
बसों का संचालन कुछ चुनिंदा रूटों पर आवश्यकता के अनुसार ही किया जाएगा. डीटीसी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, होली के दिन सभी मार्गों पर ट्रैफिक का दवाब बहुत कम रहता है, जिसके चलते बसों को दोपहर तक बंद रखने का फैसला किया गया है.
वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो होली के मौके पर बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद चलेगी. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने कहा कि बुधवार को दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. माहेश्वरी ने कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं एक्वा लाइन पर दोनों टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











