
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के यात्री ध्यान दें! नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से द्वारका सीधे नहीं जाएगी मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी
AajTak
Delhi Metro Blue Line Service: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी से लेकर द्वारका सेक्टर 21 तक आज (2 अक्टूबर) सीधी ट्रेन नहीं चलेगी. यमुना बैंक पर यात्रियों को मेट्रो बदलनी पड़ेगी. DMRC ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.
Delhi Metro Blue Line Service: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वालों को आज यानी 2 अक्टूबर 2022 को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी से लेकर द्वारका सेक्टर 21 तक कोई भी सीधी मेट्रो नहीं चलेगी. मेट्रो की ब्लू लाइन पर मरम्मत के काम के चलते नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से लेकर द्वारका सेक्टर 21 तक की सीधी सेवाएं बाधित रहेंगी.
यमुना बैंक और अक्षरधाम के बीच ट्रैक पर कार्य जारी
दरअसल, 2 अक्टूबर को यानी गांधी जयंती वाले दिन मेट्रो की ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से लेकर द्वारका सेक्टर 21 तक ट्रेन की आवाजाही दोपहर तक बंद रहेगी. यमुना बैंक और अक्षरधाम के बीच निर्धारित ट्रैक पर रखरखाव कार्य के चलते ट्रेन को रविवार दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाएगा.
कैसे पहुंचे नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21?
नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 जाने के लिए यात्रियों को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से यमुना बैंक तक सफर करना होगा. इसके बाद यमुना बैंक से मेट्रो चेंज करके ही वो द्वारका सेक्टर 21 तक जा सकेंगे. इस बात की जानकारी खुद डीएमआरसी ने दी है.
वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 तक जारी रहेंगी मेट्रो सेवाएं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










