
दिल्ली में MBBS की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में मिला शव
AajTak
दिल्ली के एक कॉलेज में मेडिकल की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला है. पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड बरामद नहीं हुआ है.
दिल्ली में मेडिकल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक छात्रा मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की MBBS आखिरी साल की छात्रा थी. उसका शव हॉस्टल के कमरे में सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया गया.
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी दोपहर 1:30 बजे मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने शव को कब्जे में ले लिया है और शव परीक्षण के लिए भेज दिया है. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला." उन्होंने कहा कि सुसाइड की वजह का पता लगाने के लिए मृतक के दोस्तों और उसके परिवार को सदस्यों से पूछताछ की जा रही है.
Lucknow: हेडफोन लगाए BDS छात्र ने लगाई फांसी, ऑनलाइन गेम का शौकीन था, दोस्तों के पास गया था गेम का नोटिफिकेशन
सुसाइड से पहले घर गई थी छात्रा
अधिकारी ने कहा, छात्रा के परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय मृतक छात्रा महिला कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










