
दिल्ली में EoL वाहनों के खिलाफ अभियान के तहत दो मोटरसाइकिलें जब्त, स्क्रैप को सौंपेगी पुलिस
AajTak
दिल्ली में आज से End-of-Life Vehicles (EoL) यानी अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. 15 साल से पुरानी पेट्रोल और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों को न तो रोड पर चलने की इजाजत है और न ही इन्हें ईंधन दिया जाएगा. पकड़े जाने पर इन वाहनों के मालिकों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा.
राजधानी दिल्ली में End-of-Life Vehicles (EoL) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज एक पेट्रोल पंप से दो पुराने वाहनों को जब्त किया है. इस अभियान के तहत पुलिस दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को जब्त कर रही है.
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, 'चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं. दिशानिर्देशों के अनुसार इन्हें अधिकृत वाहन स्क्रैपर को सौंपा जाएगा. इसके बाद वाहन मालिक को नियमानुसार स्क्रैप वैल्यू प्रदान की जाएगी.'
आज से चलाया जा रहा सख्त चेकिंग अभियान
दिल्ली में आज से End-of-Life Vehicles (EoL) यानी अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. 15 साल से पुरानी पेट्रोल और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों को न तो रोड पर चलने की इजाजत है और न ही इन्हें ईंधन दिया जाएगा. पकड़े जाने पर इन वाहनों के मालिकों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा.
पकड़े जाने पर देना होगा भारी जुर्माना
नियमों के अनुसार, पकड़े जाने पर चारपहिया वाहनों के मालिकों को 10,000 रुपये और दोपहिया वाहनों के मालिकों को 5000 रुपये जुर्माना देना होगा. दिल्ली में आज 350 पेट्रोल पंपों पर सख्त चेकिंग लगाई गई है. 100 पंपों पर खुद दिल्ली पुलिस का पहरा है तो वहीं 59 पर परिवहन विभाग के अधिकारी तैनात हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










