
दिल्ली में Covid-19 की नई लहर, पॉजिटिविटी रेट 11 फीसदी से ऊपर, 6 महीने में सबसे ज्यादा
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में भले ही कमी आई है लेकिन पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा है. पॉजिटिविटी रेट की तेज रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 11 फीसदी से उपर पहुंच गया है जो पिछले 6 महीने में सबसे अधिक है. इसकी रफ्तार देख ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दिल्ली में कोरोना की ये नई लहर है?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां खतरनाक मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस भी तेजी से अपने पैर फैलाता नजर आ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वायरस की महामारी भी चिंता का सबब बनी हुई है. दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में कमी आती है लेकिन पॉजिटिविटी रेट में इजाफे ने शासन-प्रशासन के माथे पर बल ला दिया है.
दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार देखकर ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या ये इस महामारी की नई लहर है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन पहले जारी किए गए कोरोना के आंकड़ों ने इस चर्चा को और हवा दे दी है. दिल्ली सरकार की ओर से 1 अगस्त की शाम को कोरोना वायरस को लेकर जारी किए बुलेटिन के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए.
चिंता कोरोना के नए मामलों को लेकर नहीं, पॉजिटिविटी रेट को है. कोरोना वायरस से संक्रमण के 822 मामले तब सामने आए हैं, जब इस महामारी को लेकर आठ हजार से भी कम टेस्ट हुए. कोरोना बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 7205 सैपल्स टेस्ट किए गए जिनमें 822 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. चिंता की बात कोरोना के एक हजार से भी कम संक्रमण के मामले नहीं, बल्कि पॉजिटिविटी रेट है.
6 महीने में सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट
दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 11.41 फीसदी तक पहुंच गया है. ये पिछले छह महीने में सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है. बताया जाता है कि पॉजिटिविटी रेट की ये दर पिछले छह महीने में सबसे अधिक है. पॉजिटिविटी रेट दिल्ली में पिछले छह महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.
5 दिन में इतना बढ़ा पॉजिटिविटी रेट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










