
दिल्ली में Corona की डरावनी रफ्तार, 24 घंटे में 2 की मौत, पॉजिटिव केस 1400 पार
AajTak
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1407 नए मामले सामने आए हैं. वहीं दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है. दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 4.72 फीसदी हो गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1407 नए मामले सामने आए हैं. वहीं दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है. दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 4.72 फीसदी हो गई है. अब दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 5,955 पहुंच गई है.
होम आइसोलेशन में 4,365 मरीज
दिल्ली में 4,365 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 183 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. इस दौरान 1,546 लोग ठीक भी हुए हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटे में 29,821 कोरोना के टेस्ट किए गए थे.
दिल्ली में 1,630 कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में कोविड अस्पतालों में कोरोना के 9,590 बेड आरक्षित हैं, जिनमें से 212 पर मरीज भर्ती हैं और 9,378 बेड खाली हैं. वहीं कोविड केयर सेंटर में 825 बेड और कोविड हेल्थ सेंटर में 144 बेड खाली हैं. दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन 1,630 हैं. राजधानी में अब तक कोरोना के कुल 1,89,2,832 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1,86,0698 मरीज ठीक हो चुके हैं और 26,179 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी दिल्ली में कुल 5,955 एक्टिव केस हैं.
वहीं अगर शुक्रवार की बात की जाए तो कल दिल्ली में 1,656 नए मामले मिले थे और संक्रमण दर 5.3 फीसदी थी. इस दौरान करीब 30,700 कोरोना के टेस्ट किए गए थे. हालांकि इस दौरान किसी भी व्यक्ति की कोरोना की वजह से जान नहीं गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










