
दिल्ली में BMW की टक्कर में जान गंवाने वाले साइकिलिस्ट अकेले नहीं, हर दिन 11 साइकिल सवारों की मौत, दिल्ली में ही 42% बढ़े हादसे
AajTak
राजधानी दिल्ली में BMW कार से टक्कर में साइकिल सवार की मौत के बाद रोड सेफ्टी पर सवाल उठने लगे हैं. आंकड़े बताते हैं कि साइकिल चलाना सेहतमंद तो है लेकिन सुरक्षित नहीं है. सरकारी आंकड़ों की मानें तो भारत में हर दिन औसतन 11 साइकिल सवारों की मौत सड़क हादसों में हो जाती है. ये हाल तब है जब आधे भारतीय परिवारों के पास साइकिल है.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में महिपालपुर फ्लाईओवर पर BMW ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कार चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 49 साल के शुभेंदु चटर्जी की मौत हो गई है. दिल्ली में उनकी गारमेंट फैक्ट्री है और वो गुरुग्राम में रहते थे. उनके दोस्तों ने दावा किया है कि चटर्जी 10 साल से साइकिल चला रहे थे.
वहीं, BMW कार के मालिक की पहचान सुनील के रूप में हुई है, जो एक कारोबारी हैं और दिल्ली के पंजाबी बाग में रहते हैं. हादसे के वक्त इस कार को ड्राईवर सोमवीर चला रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार का टायर फट गया था, जिससे गाड़ी कंट्रोल नहीं हो सकी और साइकिल सवार को टक्कर लग गई.
साइकिल चलाना काफी सेहतमंद माना जाता है, लेकिन ये उतनी सुरक्षित नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पिछले साल जनवरी से मई के बीच 12 साइकिल सवारों की सड़क हादसे में मौत हुई थी, जबकि इस साल इसी दौरान 17 साइकिलिस्ट की मौत हो चुकी है. यानी, एक साल में ही साइकिल सवारों की मौत में 42 फीसदी का इजाफा हो गया है.
वहीं, सड़क और परिवहन मंत्रालय की सड़क हादसों पर आई रिपोर्ट बताती है कि 2020 में देश में 4,167 साइकिल सवारों की मौत हुई थी. यानी, सड़क हादसों में हर दिन औसतन 11 साइकिल सवारों की जान गई.
जबकि, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट बताती है कि 2021 में देशभर में सड़क हादसों में 1.55 लाख से ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई थी. इनमें से करीब 45 फीसदी यानी 68 हजार 240 से ज्यादा लोग दोपहिया सवार थे. हालांकि, इस रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया था कि दोपहिया वाहनों में कितने साइकिल सवार हैं? लेकिन इन रिपोर्ट्स से ये समझा जा सकता है कि दोपहिया चलाने वालों के लिए सड़क कितनी अनसेफ होती जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










