
दिल्ली में 67% बढ़ी विधायकों की सैलरी, जानें दूसरे प्रदेशों में MLA को क्या मिलता है
AajTak
दिल्ली में 12 साल बाद विधायकों की सैलरी बढ़ गई है. अब विधायकों को हर महीने 54 हजार की बजाय 90 हजार रुपये मिलेंगे. जबकि, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष को 72 हजार की बजाय 1 लाख 70 हजार रुपये मिला करेंगे. इसमें सैलरी और भत्ते भी शामिल होंगे.
दिल्ली में विधायकों और मंत्रियों की सैलरी बढ़ गई है. अब विधायकों को हर महीने 54 हजार की बजाय 90 हजार रुपये मिला करेंगे. वहीं, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को 70 हजार रुपये की बजाय 1.70 लाख रुपये सैलरी मिलेगी.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले साल जुलाई में विधायकों और मंत्रियों की सैलरी-भत्ते बढ़ाने का बिल पेश किया था. अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है. इसके बाद दिल्ली सरकार के कानून विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली के विधायकों की संख्या 67 फीसदी और मंत्रियों-मुख्यमंत्री की सैलरी 136 फीसदी तक बढ़ गई है.
विधायकों को कितनी सैलरी मिलेगी?
- केजरीवाल सरकार का दावा है कि 12 साल बाद दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों की सैलरी-भत्ते बढ़ाए गए हैं. विधायकों की अब बेसिक सैलरी 12 हजार से बढ़कर 30 हजार रुपये हो जाएगी.
- इसके अलावा 25 हजार रुपये निर्वाचन भत्ता, 10 हजार रुपये यात्रा भत्ता, टेलीफोन भत्ता 10 हजार रुपये और सचिवालय भत्ता 15 हजार रुपये मिलेगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








