
दिल्ली में 1100 जगहों पर धूमधाम से मनेगी छठ, 25 करोड़ रुपए खर्च करेगी केजरीवाल सरकार
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्योहार है. दिल्ली सरकार 2014 में 69 जगह पर छठ पूजा मनाती थी. इसपर 2.5 करोड़ रुपए खर्च करती थी. लेकिन इस बार सरकार ने 25 करोड़ रुपए खर्च करके छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाने का फैसला किया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि इस साल दिल्ली में 1100 जगहों पर सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा की जाएगी. इतना ही नहीं केजरीवाल ने ऐलान किया है कि सरकार छठ पूजा के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च करेगी. केजरीवाल ने कहा कि 2 साल से कोरोना के चलते सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा करने पर रोक थी. लेकिन इस बार सरकार ने धूमधाम से छठ पूजा करने का फैसला किया है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्योहार है. हम सब मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे. उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से हम भव्य रूप से इस त्यौहार को मनाने का सिलसिला चला रहे हैं. लेकिन 2 साल से कोरोना था, इसलिए हम सार्वजनिक रूप से छठ पूजा नहीं मना पाए थे.
केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में छठ पूजा काफी छोटे स्तर पर मनाई जाती थी. दिल्ली सरकार 2014 में 69 जगह पर छठ पूजा मनाती थी. इसपर 2.5 करोड़ रुपए खर्च करती थी. लेकिन इस बार सरकार ने 25 करोड़ रुपए खर्च करके छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाने का फैसला किया है. इस बार 1100 जगहों पर छठ पूजा मनाई जाएगी.
उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने बहुत सारी तैयारियां की हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरा सहयोग करेगी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे. हर साल की तरह टेंट, साउंड सिस्टम, कुर्सी टेबल, एलईडी स्क्रीन का इंतजाम किया जाएगा. वैसे तो दिल्ली में 24 घंटे बिजली है लेकिन अगर कहीं बिजली कट होता है तो पावर बैकअप का इंतजाम किया जाएगा. पीने के पानी का इंतजाम होगा. साथ ही टॉयलेट का भी इंतजाम किया जाएगा. एंबुलेंस और फर्स्ट एड की भी व्यवस्था होगी.
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी लोग खुश रहें. आप लोगों से भी निवेदन है कि जब आप छठी मैया की पूजा करें तो उनसे आशीर्वाद लें कि देशवासी खुश रहे और तरक्की करें. और छठी मैया से कहिएगा कि अब हम लोगों को कोरोनावायरस से मुक्ति दिलाएं.
मास्क पहनने की अपील की अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की तीव्रता कम हो गई है लेकिन कोरोना पूरी तरह से गया नहीं है. इस बात का थोड़ा ध्यान रखिएगा और मास्क जरूर पहनें. हालांकि मास्क ना पहनने पर फाइन हटा दिए गए हैं लेकिन अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है, क्या फायदा अगर हम बीमार हो जाएं. कोरोना गाइडलाइंस का ज्यादा से ज्यादा पालन जरूर करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










