
दिल्ली में 10 लाख का लोन दिला ब्लैंक चेक से निकाल लिए 7 लाख, प्राइमरी टीचर के साथ ठगी
AajTak
दिल्ली में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर ने बैंक से तीन लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था. लोन दिलाने वाले ने कागजों में हेराफेरी कर उसके नाम पर 10 लाख का लोन पास करा दिया. 10 लाख रुपये खाते में आए भी, लेकिन ठगों ने ब्लैंक चेक के जरिये सात लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. अब पीड़ित ने केस दर्ज कराया है.
जरूरत के समय कर्ज के लिए आम आदमी बैंकों का रुख करता है. जरा सोचिए, वहां भी जब लोग ठगी का शिकार होने लगें तो क्या होगा. कुछ ऐसा ही हुआ है दिल्ली के एक प्राइमरी स्कूल के अध्यापक के साथ. उत्तरी बाहरी दिल्ली के एक प्राइमरी टीचर ने बैंक से तीन लाख रुपये का लोन मांगा था लेकिन उसे मिले 10 लाख रुपये. बाद में सात लाख रुपये ठगों ने चेक के जरिये दूसरे खाते में ट्रांसफर भी कर लिए. अब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है.
जानकारी के मुताबिक उत्तरी बाहरी दिल्ली के एक प्राइमरी स्कूल के टीचर को पर्सनल लोन की जरूरत थी. इसी दौरान प्राइमरी स्कूल के टीचर के पास किसी अज्ञात शख्स का फोन आया. बातचीत के बाद फोन करने वाले शख्स ने प्राइमरी स्कूल के टीचर से लोन दिलाने के नाम पर दो ब्लैंक चेक ले लिए. आरोपी ने वॉट्सएप के जरिये जरूरी कागजात भी मंगा लिए.
आरोप है कि उस व्यक्ति ने कागजों में हेरा-फेरी करके तीन की जगह 10 लाख रुपये का लोन पास करा दिया. धोखाधड़ी के शिकार टीचर के बैंक खाते में 10 लाख रुपये आए भी. इसके बाद आरोपी ने ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर सात लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर भी कर लिए. पीड़ित ने अब पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.
पीड़ित टीचर का कहना है कि उसने इसे लेकर आरोपी को फोन भी किया था. उसने ये कहा कि आपको सिर्फ तीन लाख रुपये की ही किश्त देनी होगी, लेकिन उसे 10 लाख रुपये लोन राशि के लिए किश्त का भुगतान करना पड़ रहा है. पीड़ित के मुताबिक उसे धोखाधड़ी का अहसास तब हुआ, जब लोन दिलाने वाले ने सात लाख रुपये निकालने के बाद अपना फोन भी बंद कर लिया.
पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज बवाना साइबर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस अब बैंक खाते की डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










