
दिल्ली में होली पर मौसम भी दिखाएगा अपना रंग... हो सकती है बारिश, जानिए क्या है हफ्तेभर की भविष्यवाणी
AajTak
आमतौर पर सर्दियों के दौरान एक्टिव रहने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस इस साल मार्च के महीने में भी सक्रिय दिखाई पड़ रहा है. फरवरी के खत्म होते होते और मार्च की शुरुआत में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय रहा, जिसने पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी की और मैदानी इलाकों में अच्छी खासी बारिश भी हुई.
होली यूं तो रंगों का त्योहार है लेकिन इस बार मौसम भी अपना एक अलग रंग दिखाने को बेताब है. इस बार होली 14 मार्च की है और मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो रंगों में सराबोर से पहले शायद बारिश में भी भीगना पड़ेगा. पिछले कुछ दिनों से पूरे भारत में मौसम शुष्क यानी ड्राई बना हुआ है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में हलचल बढ़ने वाली है. रविवार यानि कल से हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक दे सकता है.
आमतौर पर सर्दियों के दौरान एक्टिव रहने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस इस साल मार्च के महीने में भी सक्रिय दिखाई पड़ रहा है. फरवरी के खत्म होते होते और मार्च की शुरुआत में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय रहा, जिसने पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी की और मैदानी इलाकों में अच्छी खासी बारिश भी हुई. एक ऐसा ही पश्चिमी विक्षोभ रविवार को हिमालय के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा और वहां पर बर्फबारी की शुरुआत कर देगा.
क्या कहती है अगले हफ्ते की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने अगले हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है, उसके हिसाब से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर ना सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में होगा बल्कि मैदानी इलाकों में भी होने की संभावना है. इस विक्षोभ की वजह से 9 से लेकर 14 मार्च तक जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी होगी. जबकि पंजाब में 12 से लेकर 14 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है. हरियाणा और दिल्ली में 13 और 14 मार्च तक बारिश होगी. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 मार्च यानि होली वाले दिन बारिश का अनुमान है.
तेज हवाओं से भी होगा सामना
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 11 और 12 मार्च को तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. इन दोनों दिनों में पूरे इंडो गंगेटिक प्लेन में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. होली से पहले सौराष्ट्र और कच्छ समेत गुजरात के इलाकों में हीट वेव चलने की भी आशंका है. गोवा और कोंकण में भी गर्मी खूब सताएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










