
दिल्ली में होने वाला है बड़ा जल संकट? केजरीवाल सरकार और नौकरशाही अब 'पानी' पर क्यों भिड़े
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और नौकरशाही अब 'पानी' को लेकर आमने-सामने आ गई है. केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने चिंता जताई है कि दिल्ली में जल्द ही पानी का खतरनाक संकट खड़ा होने वाला है.
क्या राजधानी दिल्ली में भयानक जल संकट आने वाला है? ये बात इसलिए क्योंकि केजरीवाल सरकार में जल मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि दिल्ली जल बोर्ड ने फंड रोक दिया है, जिससे राजधानी में 'जल संकट' गहरा सकता है. उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से इस मामले में दखल देने की मांग की है.
इस मामले को लेकर आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी भी लिखी है. न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस चिट्ठी में आतिशी ने दावा किया है कि वित्त सचिव आशीष सी वर्मा ने मुख्य सचिव की सलाह पर अगस्त के बाद से दिल्ली जल बोर्ड को फंड जारी नहीं किया है. उन्होंने वर्मा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
आतिशी ने ये भी दावा किया है कि दिल्ली जल बोर्ड ने वॉटर सप्लाई के लिए जरूरी रखरखाव और साफ-सफाई के लिए भी पैसे देने से मना कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टैंकरों ने दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में पानी पहुंचाने से मना कर दिया है. इससे दिल्ली में महामारी जैसी स्थिति बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सबके लिए आशीष सी वर्मा जिम्मेदार हैं.
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई इलाकों में भयानक जल संकट, गंदा पानी और सीवर ओवरफ्लो देखने को मिल सकता है. दिल्ली पर महामारी और इमरजेंसी जैसी स्थिति का खतरा मंडरा रहा है.
आतिशी ने और क्या आरोप लगाए?
- आतिशी ने दावा किया है कि इस संकट से निपटने के लिए महीने की शुरुआत में बैठक करने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन प्रमुख सचिव (वित्त) ने इनकार कर दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










