
दिल्ली में हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, सर्विस पिस्टल लूटकर फरार दो बदमाश गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के एक पार्क में गश्त के दौरान पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर उसकी सर्विस पिस्टल लूटने वाले आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. यूपी के टुंडला में हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि उसका साथी दक्षिण दिल्ली से पकड़ा गया.
दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग इलाके के एक पार्क में हेड कांस्टेबल पर हमला कर उनकी सर्विस पिस्टल लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की रडार पर थे. यूपी के फिरोजाबाद जिले के टुंडला में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया.
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ जानू को 23 जनवरी को टुंडला के पुराने बाईपास रोड के पास स्कूटर पर जाते हुए देखा गया था. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो भागने की कोशिश करने लगा. खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके घुटनों में गोली लगी, जिसके बाद काबू में कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि इस दौरान दो जवान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए. आरोपी के पास से लूटी गई 9 एमएम की सरकारी पिस्टल, तीन खाली कारतूस, एक स्कूटर और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी वसीम को भी गिरफ्तार किया गया. वसीम दक्षिण दिल्ली के स्वामी नगर का रहने वाला है.
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर 22 जनवरी को दोपहर करीब 2.20 बजे इस वारदात को अंजाम दिया था. उस वक्त हेड कांस्टेबल राजकुमार बीट ड्यूटी पर थे. उन्हें सफदरजंग इलाके के एक पार्क में दो संदिग्ध लोगों की सूचना मिली थी. जब उन्होंने पूछताछ की, तो दोनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. एक आरोपी ने पुलिसकर्मी को काबू में किया.
दूसरे ने उनकी सर्विस पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया. इस मामले में सफदरजंग एन्क्लेव थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय खुफिया इनपुट जुटाए.
जांच के दौरान अविनाश की पहचान सावित्री नगर निवासी के रूप में हुई, जो छतरपुर इलाके में भी रह चुका था. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से उसके टुंडला जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










