
दिल्ली में 'स्पाइडर मैन' का कटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया 26 हजार का जुर्माना
AajTak
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने स्पाइडर मैन का चालान काट दिया. स्पाइडर मैन को यातायात नियम तोड़ने के लिए 26000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. दरअसल, दिल्ली की सड़कों पर स्पाइडर मैन जैसी पोशाक पहने एक शख्स गाड़ी की बोनट पर बैठ कर घूम रहा था. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उस पर कार्रवाई की है.
दिल्ली के द्वारका में स्पाइडर मैन जैसी पोशाक पहने एक युवक को स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर घूमते देखा गया. इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से इसकी शिकायत की गई. शिकायत मिलने पर दिल्ली यातायात पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लिया. ट्रैफिक पुलिस की टीम ने उस स्कॉर्पियो को खोज निकाला.
स्पाइडर मैन की कॉस्ट्यूम पहने शख्स को द्वारका के रामपाल चौक से पकड़ा गया. स्पाइडर मैन बने युवक की पहचान नजफगढ़ के रहने वाले आदित्य के रूप में की गई. उसकी उम्र 20 साल है. उसके पिता का नाम रोहित है. वहीं स्कॉर्पियो चला रहे युवक की पहचान गौरव सिंह, पिता दिनेश कुमार के रूप में की गई. वह महावीर इन्क्लेव में रहता है. गौरव की उम्र 19 साल बताई जा रही है.
ट्रैफिक पुलिस ने लगाया 26 हजार रुपये का जुर्माना ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के मालिक और ड्राइवर पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही इन दोनों लड़कों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है.
सड़क पर ऐसी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के तहत लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए की गई है. इसके तहत सड़कों पर इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ जाए. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है. शहर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में इस तरह की करतूत करने वाले लोगों की शिकायत दर्ज कराने और ऐसा नहीं करने का आग्रह किया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










