
दिल्ली में सारे बाजार खुले, लेकिन जिम नहीं, इसलिए जिम मालिकों ने योग दिवस का किया बहिष्कार
AajTak
दिल्ली में जिम ने खुलने से नाराज जिम मालिकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बहिष्कार कर दिया. उनका कहना है कि जब सारे बाजार खुल रहे हैं तो फिर जिम क्यों नहीं खोले जा रहे हैं.
एक तरफ पूरा देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली वालों की बेहतर सेहत और उनको स्वस्थ बनाने वाले जिम के मालिक आज योग दिवस का बहिष्कार कर रहे हैं. इसके पीछे वजह जिम न खुलना है. दिल्ली जिम एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली में लगातार संक्रमण घट रहा है, हर तरह के कारोबार को छूट दे दी गई है लेकिन सरकार ने अभी तक जिम खोलने की इजाजत नहीं दी है, जिसके कारण उनको काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है. जिम चलाने वाले ओनर्स की मानें तो दिल्ली में काफी हद तक जिम किराए पर चलते हैं जिनका किराया देना भी इस वक्त भारी पड़ता जा रहा है. जिम ओनर्स किराए के बोझ तले दब रहे हैं. जिम का किराया, बिजली का बिल, पानी का बिल, स्टाफ की सैलरी, ये सब बोझ लगातार उन पर बढ़ता जा रहा है जिसके कारण कई जिम बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








