
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात... बच्चे के सीने में धंसी थी छुरी, उसी हालत में पहुंचा थाने... स्कूल के बाहर हुआ था जानलेवा हमला
AajTak
राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में 15 साल के बच्चे पर तीन नाबालिग लड़कों ने स्कूल के बाहर हमला कर दिया. आरोपियों ने बच्चे के सीने में छुरी मार दी. इसके बाद छाती में छुरी धंसी हालत में बच्चा थाने पहुंचा. पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे सन्न रह गए. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है.
राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्कूल के बाहर एक 15 साल के छात्र पर तीन नाबालिगों ने जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना 4 सितंबर की है, जब घायल छात्र सीने में छुरी धंसी हुई हालत में खुद पहाड़गंज थाने पहुंचा. पुलिसकर्मी बच्चे को देखकर सन्न रह गए और तुरंत अस्पताल ले गए.
एजेंसी के मुताबिक, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि यह हमला हमले की भावना को लेकर हुआ. शुरुआती जांच में पता चला कि करीब 10-15 दिन पहले आरोपी लड़कों में से एक की कुछ अन्य युवकों ने पिटाई कर दी थी. उसे शक था कि पीड़ित लड़के ने ही इस झगड़े को भड़काया था. इसी रंजिश में उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्र पर हमला करने की योजना बनाई.
4 सितंबर को जैसे ही पीड़ित बच्चा अपने स्कूल गेट के पास पहुंचा, तीनों नाबालिग आरोपियों ने उसे घेर लिया. पुलिस का कहना है कि एक लड़के ने छुरी से पीड़ित पर वार किया, जबकि बाकी दो ने उसे पकड़े रखा. इनमें से एक आरोपी ने पीड़ित को धमकाने के लिए टूटी हुई बीयर की बोतल भी लहराई.
यह भी पढ़ें: 2 कत्ल, पांच कातिल और अलग-अलग इलाके... CCTV की मदद से 13 घंटे में पकड़े गए नाबालिग आरोपी, हैरान कर देगी कहानी
हमले के बाद गंभीर रूप से घायल छात्र किसी तरह थाने तक पहुंचा. उसकी छाती में छुरी धंसी हुई थी. पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे सन्न रह गए. बच्चे को लेकर कलावती सरन अस्पताल ले पहुंचे. बाद में आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने छात्र के सीने से छुरी निकाल दी. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
इस मामले को लेकर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया. स्थानीय खुफिया इनपुट और छापेमारी के बाद सभी तीनों नाबालिगों को अराम बाग इलाके से पकड़ लिया गया. उनकी उम्र 15 और 16 साल बताई जा रही है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी और टूटी बीयर की बोतल भी बरामद कर ली है. मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि यह हमला पूरी तरह रंजिश के चलते किया गया था. तीनों आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








