
दिल्ली में सज गया किताबों का महाकुंभ, जानें टिकट बुकिंग से लेकर वर्ल्ड बुक फेयर की सभी डिटेल्स
AajTak
51वें वर्ल्ड बुक फेयर की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो रही है. बड़ी संख्या में लोग इस मेले में पहुंचते हैं. अगर आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे करें बुकिंग और क्या है टाइमिंग.
New Delhi World Book Fair: किताब प्रेमियों के लिए उनका पसंदीदा मेला आज यानी 10 फरवरी से सजने को तैयार है. शनिवार से प्रगति मैदान में 51वे विश्व पुस्तक मेला की शुरुआत हो रही है. यह विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है. 18 फरवरी तक चलने वाले इस पुस्तक मेला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे.
जानें टाइमिंग पुस्तक मेला में बड़ों से लेकर बच्चों तक, सभी के लिए बहुत कुछ खास चीजें हैं. वहीं, इस बार की थीम है बहुभाषी भारत, एक जीवंत परंपरा (Multilingual India, A Living Tradition). आज से 18 फरवरी तक हर रोज आप सुबह 11 बजे से रात 08 बजे तक पुस्तक मेला जा सकते हैं.
बच्चों के लिए हॉल नंबर 3 में बाल मंडप लगा हुआ है. यहां बच्चे पेंटिंग करके रंगों के साथ खेल सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में लेखकों से कहानी, कविता या अन्य किस्से सुन सकते हैं. बच्चों के लिए सांस्कृति प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण हैं. अगर आपका बच्चा खुद कोई कहानी-कविता सुनाना चाहता है तो बाल मंडप के मंच पर अपनी बात रख सकता है.
कितना होगा किराया? दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से टिकट खरीद सकते हैं. अगर किराए की बात करें तो स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और विशेष रुप से सक्षम लोगों के लिए मेले में एंट्री फ्री रहेगी. वहीं, अगर बच्चे स्कूल की ड्रेस में नहीं हैं प्रति बच्चा 10 रुपये किराया होगा. वहीं, व्यस्कों के लिए एंट्री फीस 20 रुपये तय की गई है.
ऑनलाइन टिकट बुकिंग का तरीका विश्व पुस्तक मेला के टिकट के लिए आर ITPO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. टिकट बुकिंग के लिए आपको www.indiatradefair.com की वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपके सामने, बाय टिकट फॉर वर्ल्ड बुक फेयर का ऑपशन आएगा. इस पर क्लिक करते ही आपको टिकट बुकिंग के पेज पर डायरेक्ट किया जाएगा. डायरेक्ट किए गए लिंक पर आप आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे.
ऑफलाइन टिकट बुकिंग? दिल्ली-नोएडा के कुछ मेट्रो स्टेशन पर आप बुक फेयर के लिए टिकट खरीद सकते हैं. वेलकम, दिलशाद गार्डन, रिठाला, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, नोएडा सेक्टर-52, नोएडा सिटी सेंटर, बॉटनिकल गार्डन, वैशाली, इंद्रप्रस्थ, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस, कीर्ति नगर, द्वारका, मुनिरका, आईटीओ, आईएनए और हौज़ खास जैसे मेट्रो स्टेशनों से आप टिकट खरीद सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










