
दिल्ली में शिक्षा की खराब गुणवत्ता के लिए MCD को नोटिस भेज दिया गया
AajTak
दिल्ली में शिक्षा की खराब गुणवत्ता के लिए MCD को नोटिस भेजा गया है. कहा गया है कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2021 के कक्षा तीन के परिणाम एमसीडी के स्कूलों में टीचिंग और लर्निंग की गुणवत्ता पर सीधी टिप्पणी है. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में कक्षा 3 के परिणाम एमसीडी के स्कूलों में टीचिंग और लर्निंग की निराशाजनक तस्वीर पेश करते हैं, जो दिल्ली को भारत में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 राज्यों में शामिल है.
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने एमसीडी के स्कूलों में शिक्षा की खराब गुणवत्ता को लेकर आज एमसीडी को नोटिस भेजा है. आयोग ने एमसीडी से संचालित स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में बार-बार अफसल होने की जांच करने का आदेश भी दिया है. साथ ही, डीसीपीसीआर ने नोटिस का जवाब देने के लिए एमसीडी को दो सप्ताह का समय दिया है. एमसीडी को 19 सितंबर से तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है.
इस संबंध में डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने बताया कि डीसीपीसीआर ने एमसीडी स्कूलों में शिक्षा की खराब गुणवत्ता के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं. एमसीडी स्कूलों के प्रदर्शन को पूरे भारत में नीचे से पांचवां स्थान दिया गया है.
डीसीपीसीआर द्वारा जारी जांच के नोटिस में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की है. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2021 के कक्षा तीन के परिणाम एमसीडी के स्कूलों में टीचिंग और लर्निंग की गुणवत्ता पर सीधी टिप्पणी है. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में कक्षा 3 के परिणाम एमसीडी के स्कूलों में टीचिंग और लर्निंग की निराशाजनक तस्वीर पेश करते हैं, जो दिल्ली को भारत में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 राज्यों में शामिल है. वास्तव में, दिल्ली नगर निगम के कक्षा 3 के परिणाम भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन तीनों विषयों में राष्ट्रीय औसत से नीचे हैं. भाषा में कक्षा 3 के लिए औसत राज्य स्कोर 52 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 62 फीसद है.
डीसीपीसीआर द्वारा जारी नोटिस में आगे कहा गया है कि यह ध्यान दिया जाए कि खराब प्रदर्शन को साधारण नहीं माना जा सकता, क्योंकि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2017 में कक्षा 3 के लिए स्कोर 58 फीसद था. इसलिए आयोग ने दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी कर खराब प्रदर्शन का स्पष्टीकरण मांगा है. यह स्पष्टीकरण दो सप्ताह के अंदर 19 सितंबर तक देने का समय दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










