
दिल्ली में शराब पर ऑफर बंद! अफवाह फैलने के बाद ठेकों पर उमड़ी भीड़
AajTak
दिल्ली सरकार ने एक तरफ नई आबकारी नीति वापस ले ली है. वहीं दिल्ली में शराब के ठेकों पर भारी भीड़ देखने को मिली है. सरकार के पुरानी एक्साइज पॉलिसी को बनाए रखने की खबर के बाद लोगों के बीच अफवाह फैल गई कि Buy 1 Get 1 Free का ऑफर भी खत्म हो जाएगा. इससे ठेकों के बाहर जाम भी देखा गया
शराब नीति को लेकर जहां दिल्ली सरकार बैकफुट पर आ गई है. वहीं अभी अगले छह महीने तक पुरानी शराब नीति को ही जारी रखने का फैसला किया गया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी विभाग के प्रमुख मनीष सिसोदिया ने शनिवार को जब ये घोषणा कि तो लोगों के बीच इस बात को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया कि क्या इसी के साथ शराब की बोतलों पर चल रहा Buy 1 Get 1 Free का ऑफर भी खत्म हो जाएगा? ये खबर अफवाह की तरह जब उड़ने लगी तो शाम में हालत ऐसे हो गए कि ठेकों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कहीं-कहीं तो ठेकों के बाहर सड़कों पर लंबा जाम भी लगा देखा गया.
कार्टन भर शराब ले जाते दिखे लोग
दक्षिण दिल्ली के देवली इलाके में शराब की दुकान के बाहर भयंकर जाम लग गया. लोगों के हाथों में शराब की दो या तीन ही नहीं बल्कि चार-चार बोतलें भी देखी गईं. वहीं कुछ लोग कार्टन भर-भर कर शराब ले जाते दिखाई दिए. एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है - लोगों को लग रहा है कि पुरानी शराब नीति लागू होते ही, दिल्ली में जो ऑफर चल रहे हैं वो खत्म हो जाएंगे. ऐसे में अधिकांश शराब की दुकानों पर आज फिर से भीड़ दिखाई दे रही है.
सड़कों पर लगा घंटों लंबा जाम
ठेकों पर भारी भीड़ की वजह से आस-पास की सड़कों पर लंबे-लबे जाम लग गए. कई जगहों पर जाम की स्थिति एक घंटे से भी ज्यादा देर तक बनी रही. जाम में फंसे एक राहगीर का कहना है कि दिल्ली सरकार ने पहले तो हर जगह शराब की दुकान खोल दी. जहां जाइए आपको शराब मिल जाएगी. उस पर भी एक बोतल पर एक बोतल फ्री दी जा रही है. इसके चलते लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है अब लोगों को यह लग रहा है कि शराब का ऑफर कहीं खत्म ना हो जाए, ऐसे में इन दुकानों पर भारी भीड़ है. एक और व्यक्ति ने कहा लोगों के बीच ये अफवाह कि आज शराब पर चल रहा ऑफर खत्म हो जाएगा. इससे ठेकों पर भीड़ लगी है और जाम की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति (New Excise Policy) को लेकर LG ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिल्ली सरकार अब बैकफुट पर आ गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










