
दिल्ली में विधायकों की नहीं सुन रहे हैं बेखौफ अधिकारी! स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी
AajTak
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा,
दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन का एक महीना पूरा हो गया है. नई सरकार के गठन के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अधिकारी विधायकों के फोन कॉल और पत्रों का जवाब नहीं दे रहे हैं और अब इस पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को पत्र लिखकर कुछ अधिकारियों पर एक्शन लेने की मांग की है जो कथित तौर पर विधायकों के संचार का जवाब नहीं दे रहे हैं. विजेंद्र गुप्ता ने पत्र में कहा कि विधानसभा के सदस्यों के साथ व्यवहार करते समय सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और प्रोटोकॉल मानदंडों के अनुसार पालन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों, दिल्ली पुलिस और डीडीए को संवेदनशील बनाएं.
यह भी पढ़ें: अभय वर्मा होंगे दिल्ली विधानसभा में BJP के चीफ व्हिप, वीरेंद्र सचदेवा ने किया ऐलान
स्पीकर का पत्र
गुप्ता ने पत्र में कहा, "कुछ ऐसे मामले मेरे संज्ञान में लाए गए हैं, जहां सदस्यों द्वारा पत्र, फोन कॉल या संदेशों के रूप में किए गए संचार को संबंधित अधिकारी द्वारा स्वीकार भी नहीं किया गया है." उन्होंने इसे "गंभीर" मामला बताया. गुप्ता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, दिल्ली पुलिस, डीडीए और अन्य एजेंसियों को मानदंडों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों का व्यवहार, प्रशासनिक आदेश आदि को लेकर तैयार नियमावली की प्रति भी संलग्न की है.
AAP का बीजेपी पर निशाना स्पीकर ने मामले में की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मांगी. वहीं इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने चुटकी ली है. पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब भाजपा को अफसरों की मनमानी समझ में आ रही है जब वो खुद परेशान हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










