
दिल्ली में लगे चुनावी झटके के बाद से कहां हैं अरविंद केजरीवाल? क्या है AAP का अगला प्लान
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए. यही हश्र उनके दूसरे सबसे बड़े सहयोगी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का हुआ.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनके पॉलिटिकल स्टार्टअप आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक दशक तक राजधानी में राज करने के बाद केजरीवाल की पार्टी बीजेपी से चुनाव हार गई. पार्टी के 22 विधायक विपक्ष के रूप में दिल्ली विधानसभा में पहुंचे हैं, जबकि पूर्व सीएम आतिशी अब विपक्ष की नेता हैं.
विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए. यही हश्र उनके दूसरे सबसे बड़े सहयोगी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का हुआ.
क्या राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल?
दिल्ली में करारी हार के बाद से अरविंद केजरीवाल किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं. उनके गायब होने से लोगों में उत्सुकता है और साथ ही यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा की सीट ले सकते हैं. पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से विधानसभा उपचुनाव लड़वाने का ऐलान किया है.
कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही यह अटकलें लगाईं कि अरोड़ा की विधानसभा उम्मीदवारी से केजरीवाल की राज्यसभा सीट का रास्ता साफ हो गया है.
AAP ने तुरंत एक लाइन के बयान के साथ इन अटकलों का खंडन किया, लेकिन यह सवाल भी उठता है कि अगर अरोड़ा आगामी उपचुनाव जीतते हैं, तो पंजाब से AAP का नया चेहरा कौन होगा, जो राज्यसभा में जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










