
दिल्ली में लगे 'गोली मारो' के नारे... मुहर्रम जुलूस में हिंसा के बाद थाने में ज्ञापन देने पहुंचे VHP और बजरंग दल कार्यकर्ता
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस घटना के दूसरे दिन रविवार को हिंदूवादी संगठन विहिप, बजरंग दल ने दिल्ली पुलिस को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर 'गोली मारो' के नारे लगाए गए. एक दिन पहले नांगलोई में झड़प तब शुरू हुई जब कुछ ताजिया जुलूस आयोजकों ने पहले तय रूट से अलग जाने की कोशिश की.
पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस में भीड़ की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए. उन्होंने कथित उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की. यह प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक चला और क्षेत्र में 'देश के गद्दारों को, गोली मारो... को नारे लगाए. इलाके में 'जय श्री राम' के नारे भी गूंजते रहे.
अधिकारियों ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पश्चिमी दिल्ली में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार को हुई झड़पों को लेकर रविवार को पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद दोनों संगठनों के सदस्यों ने नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर 'देश के गद्दारों को गोली मारो...' और 'जय श्री राम' के नारे लगाए. उन्होंने बताया कि नारेबाजी करीब आधे घंटे तक चलती रही और बाद में भीड़ तितर-बितर हो गई.
पुलिस ने रविवार को तीन मामले दर्ज किए
अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस में शामिल भीड़' की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हो गई थी. पथराव की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने रविवार को तीन मामले दर्ज किए. झड़पों में छह पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए थे. जबकि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था.
दिल्ली: नांगलोई थाने पर हिंदू सगंठनों का प्रदर्शन, बोले- मोहर्रम पर हंगामा करने वालों पर हो सख्त एक्शन
ताजिया जुलूस निकाले जाने के दौरान हुई झड़प

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








