
'दिल्ली में लगाई जाएं मराठा साम्राज्य के योद्धाओं की प्रतिमाएं', शरद पवार ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
AajTak
शरद पवार ने कहा कि पुणे स्थित एक एनजीओ ने तालकटोरा स्टेडियम में पेशवा बाजीराव, महादजी शिंदे और होल्कर की प्रतिमाएं लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन साहित्यकारों और इतिहासकारों ने तीनों योद्धाओं की घुड़सवार प्रतिमाओं के पक्ष में अपना पक्ष रखा है.
NCP (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में मराठा साम्राज्य के तीन महान योद्धाओं- पेशवा बाजीराव प्रथम, महादजी शिंदे और मल्हारराव होल्कर की प्रतिमाएं स्थापित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है. तालकटोरा स्टेडियम और उसके आसपास का इलाका 18वीं शताब्दी में मुगलों के खिलाफ मराठा अभियानों का प्रमुख केंद्र रहा है.
शरद पवार ने कहा कि पुणे स्थित एक एनजीओ ने तालकटोरा स्टेडियम में पेशवा बाजीराव, महादजी शिंदे और होल्कर की प्रतिमाएं लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन साहित्यकारों और इतिहासकारों ने तीनों योद्धाओं की घुड़सवार प्रतिमाओं के पक्ष में अपना पक्ष रखा है.
उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि कई साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने यह भावना व्यक्त की है कि पूर्ण आकार की घुड़सवार प्रतिमाएं उनकी वीरता और योगदान के लिए अधिक उपयुक्त श्रद्धांजलि होंगी.
शरद पवार ने कहा कि तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए वह दिल्ली सरकार और एनडीएमसी को पूर्ण आकार की घुड़सवार प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए निर्देश देने की प्रधानमंत्री मोदी से मांग कर रहे हैं.
तालकटोरा स्टेडियम 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन का स्थल भी था जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. उन्होंने कहा कि सरहद पुणे और अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडल द्वारा आयोजित इस साहित्यिक उत्सव को आपके सम्मानित नेतृत्व में ऐतिहासिक महत्व प्राप्त हुआ.
शरद पवार ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि आपके गहन और व्यावहारिक भाषण ने दुनियाभर के मराठी लोगों को गहराई से प्रभावित किया. उद्घाटन समारोह के दौरान मेरे प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रदर्शित करने के लिए मैं आपका आभारी हूं. प्रधानमंत्री का नेतृत्व हमेशा भारत के गौरवशाली अतीत को सम्मानित करने और संरक्षित करने में सहायक रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










