
'दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार, केजरीवाल के खिलाफ साजिश...', AAP की मंत्री आतिशी का दावा
AajTak
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश की जा रही है.
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश की जा रही है. आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठियों पर भी आपत्ति जताई है.
आतिशी ने शुक्रवार सुबह केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है. आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा MHA को लिखी गई चिट्ठी पर आपत्ति जताई है.
'सरकार गिराने की हो रही है बड़ी साजिश'
उन्होंने ये भी कहा कि एक पुराने केस को उठाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है. यह अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश हो रही है. अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में झूठे केस में फंसा कर BJP शासित केंद्र, और ED ने गिरफ्तार किया है. बीजेपी वाले दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, इसलिए चुनी हुई अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराना चाहते हैं.
'गैरकानूनी है राष्ट्रपति शासन लगाना'
आम आदमी पार्टी सरकार जैसी योजनाओं को बीजेपी कभी दिल्ली में लागू नहीं कर पाएगी. दिल्ली की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये मिलने वाले हैं, इससे बीजेपी वालों को दिक्कत है. इस योजना को रोकने के लिए यह राजनीतिक साजिश रची जा रही है. दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










