
दिल्ली में रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला चालक गिरफ्तार
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एनएच-24 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना विनोद नगर के समीप देर रात की है. कार महिला ड्राइव कर रही थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजनों ने हादसे के वक्त महिला कार चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक अनियंत्रित कार ने 2-3 सितंबर की देर रात एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना विनोद नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 24 की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक एक युवक रात के करीब साढ़े 10 बजे बाइक से कहीं जा रहा था. बाइक सवार युवक एनएच 24 पर अभी विनोद नगर के करीब ही पहुंचा था कि पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा. बाइक सवार को वैगन-आर कार ने टक्कर मारी जिसे महिला ड्राइव कर रही थी.
टक्कर की तेज आवाज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल था. लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार युवक को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कार चालक महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार कार चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने कल्याणपुरी थाने भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की जानकारी बाइक सवार के परिजनों को भी दे दी गई है. सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी है. परिजनों का आरोप है कि कार ड्राइव कर रही महिला हादसे के समय नशे में थी.
मृतक के भाई ने कहा कि जिस कार ने बाइक को टक्कर मारी, वह शराब के नशे में गाड़ी चला रही थी. मृतक के भाई ने कहा कि हम चाहते हैं कि पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन ले. युवक की मौत की खबर से उसके परिजनों के साथ ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस आरोपी कार चालक महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










