
दिल्ली में यमुना से ज्यादा उफान पर सियासत, कैमरे के सामने ही भिड़ गए एलजी और AAP के मंत्री
AajTak
शुक्रवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नौकरशाहों पर शहर में बाढ़ की स्थिति में मदद करने के उनके अनुरोधों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. इससे पहले दिन में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी मार्लेना के साथ पत्रकारों को संबोधित करते समय दोनों के बीच कैमरे पर बहस हुई.
राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ यमुना के बढ़ते जलस्तर और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति के कारण परेशानी का आलम है तो वहीं इस बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को आप मंत्री सौरभ भारद्वाज पर तल्ख टिप्पणी करते हुए उन पर अज्ञानता और राजनीति से प्रेरित व्यवहार करने का आरोप लगाया. शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान मीडिया के सामने NDRF की तैनाती को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शिकायत की थी. इसपर LG ने कहा कि ब्लेम गेम में न जाएं, इससे परेशानी होगी.
सौरभ भारद्वाज ने लगाया था अनदेखी का आरोप दरअसल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नौकरशाहों पर शहर में बाढ़ की स्थिति में मदद करने के उनके अनुरोधों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. इससे पहले दिन में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी मार्लेना के साथ पत्रकारों को संबोधित करते समय दोनों के बीच कैमरे पर बहस हुई. दिल्ली के उपराज्यपाल को टोकते हुए भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने बुधवार रात शहर के मंडलायुक्त अश्विनी कुमार से आईटीओ क्षेत्र में बाढ़ का कारण बने क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को बुलाने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया.
भारद्वाज ने कहा, "एनडीआरएफ अब आ गई है और मैं आभारी हूं, लेकिन अगर वे कल रात आते तो बेहतर होता." इंद्रप्रस्थ के पास एक ड्रेन रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद आईटीओ और राजघाट क्षेत्र जलमग्न हो गए. वहीं WHO बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 का रेगुलेटर गुरुवार को टूट गया.
बाढ़ के बीच उठा अध्यादेश का मुद्दा AAP ने केंद्र के दिल्ली अध्यादेश के जवाब में देरी को जिम्मेदार ठहराया और कहा, "अध्यादेश के बाद, अधिकारी उपराज्यपाल के अधीन आते हैं और अब वे केवल उपराज्यपाल का पालन करते हैं. अगर कोई अन्य राज्य होता, तो इन अधिकारियों को सरकार के आदेशों की अवहेलना करने और लोगों की जान खतरे में डालने के लिए बर्खास्त कर दिया गया होता और जेल में डाल दिया गया होता"

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










