
दिल्ली में भरभराकर गिरा पांच मंजिला मकान, डराने वाला है Video
AajTak
दिल्ली के विजय पार्क इलाके में पांच मंजिला मकान भरभरा गिर गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. घटना स्थल के आस-पास के रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है. वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. फिलहाल मलबे को हटाने का काम चल रहा है.
दिल्ली के विजय पार्क इलाके में पांच मंजिला मकान भरभरा कर गिरा रोड की तरफ ढह गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. घटना स्थल के आस-पास के रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है. वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. फिलहाल मलबे को हटाने का काम चल रहा है.
मकान गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें एक 29 सेकंड का वीडियो भी है, जिसमें पांच मंजिला घर महज 4 सेकंड में जमीदोज हो जाता है. घर के गिरते ही मौके पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. इस हादसे में आस-पास के घर-दुकान या कुछ वाहन भी चपेट में आ गए हैं. हालांकि इस हादसे से होने वाले नुकसान को लेकर अभी तक किसी ने आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











