
दिल्ली में बढ़ेगी विधायकों की सैलरी, हर महीने 54000 की जगह मिलेंगे 90 हजार रुपये
AajTak
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि पिछली बार विधायकों की सैलरी 2011 में बढ़ाई थी. लेकिन 11 साल बाद इतनी कम सैलरी बढ़ोतरी उपयुक्त नहीं है. उन्होंने कहा, दिल्ली में भी विधायकों को अन्य राज्यों के बराबर ही सैलरी और भत्ते मिलने चाहिए.
दिल्ली में विधायकों की सैलरी में जल्द बढ़ोतरी होने वाली है. दरअसल, केंद्र सरकार ने विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है. अभी विधायकों को सभी भत्ते मिलने के बाद 54 हजार रुपये प्रति महीने मिलते हैं, जबकि बढ़ोतरी के बाद विधायकों को हर महीने 90 हजार रुपये मिलने लगेंगे.
विधायकों को अभी बेसिक सैलरी 12000 रुपये महीने मिलती है. अब यह बढ़कर 20 हजार हो जाएगी. जबकि भत्तों को मिलाकर सैलरी 54 हजार से बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगी. इससे पहले दिल्ली सरकार ने 2015 में यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, लेकिन तब मंजूरी नहीं मिली थी. उधर, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की ओर से जो प्रस्ताव आया है, उसमें बहुत काट छांट हुई है.
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि पिछली बार विधायकों की सैलरी 2011 में बढ़ाई थी. लेकिन 11 साल बाद इतनी कम सैलरी बढ़ोतरी उपयुक्त नहीं है. उन्होंने कहा, दिल्ली में भी विधायकों को अन्य राज्यों के बराबर ही सैलरी और भत्ते मिलने चाहिए. बताया जा रहा है कि केंद्र की मंजूरी के बाद अब दिल्ली विधानसभा में अगले सत्र में विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी का बिल लाया जाएगा.
इससे पहले 2015 में दिल्ली सरकार ने विधायकों के वेतन बढ़ाने का कानून दिल्ली विधानसभा से पास करके केंद्र सरकार को भेजा था, जिसको केंद्र सरकार ने अस्वीकार कर दिया है. तब केंद्र सरकार ने विधायकों के वेतन और भत्ता के मामले में कुछ सुझाव भी दिए थे. इसके बाद अब इन्हीं के आधार पर दिल्ली कैबिनेट ने अगस्त 2021 में इस पर मुहर लगाई थी और प्रस्ताव दोबारा केंद्र को भेजा था. अब केंद्र से इसे मंजूरी मिल गई है.
10 अलग-अलग राज्यों में विधायकों का वेतन भत्ता :
1. उत्तराखंड - 1.98 लाख 2. हिमाचल प्रदेश - 1.90 लाख 3. हरियाणा- 1.55 लाख 4. बिहार - 1.30 लाख 5. राजस्थान- 1,42,500 6. तेलंगाना- 2,50,000 7. आंध्र प्रदेश- 1,25,000 8. गुजरात- 1,05,000 9. उत्तर प्रदेश- 95,000 10. दिल्ली- 90,000

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










