
दिल्ली में बढ़ी बिजली की दरों के विरोध में CM आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, शुक्रवार को कांग्रेस खोलेगी मोर्चा
AajTak
सांसद रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार, बिजली कंपनियों से सांठगांठ करके जनता को धोखा दे रही है. वहीं कांग्रेस भी केजरीवाल सरकार को बिजली की बढ़ी दरों के मुद्दे पर घेरेगी.
बिजली की बढ़ी दरों को लेकर के बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया.
बीजेपी का आरोप
सांसद रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीईआरसी ने दिल्ली की बिजली कंपनियों को दो से छह फीसदी तक की (पॉवर परचेज एडजेस्टमेंट कॉस्ट) दरों में बढ़ोतरी करने की अनुमति जो दी है दरसल वो 12 फीसदी है. बिजली कंपनियों से सांठगांठ करके गरीब आदमी को ठगा जा रहा है. दिल्ली के 6 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर बिजली की पूरी तरह चोरी होती है और उसका खामियाजा बाकी की विधानसभा के लोगों को उठाना पड़ता है.
कांग्रेस का आरोप
वहीं दूसरी तरफ सत्ता से दूर बैठी कांग्रेस ने एक बार फिर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए बिजली कंपनियों के खातों की जांच सीएजी से कराने की मांग कर दी है. दिल्ली कांग्रेस के नेता और पूर्व पावर मिनिस्टर हारून यूसुफ ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह वही आम आदमी पार्टी की सरकार है जो सत्ता में आने से पहले शीला दीक्षित से यह कहा करते थे कि बिजली कंपनियों का ऑडिट कराया जाए. बिजली कंपनियों से शीला दीक्षित की सांठगांठ है, लेकिन आज सत्ता में आने के बाद बिजली कंपनियों के खातों की कोई जांच नहीं करा रहे हैं. शुक्रवार को कांग्रेस भी इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करेगी.
RWA ने भी DERC पर उठाए सवाल

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










