
दिल्ली में बच्चों की तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, 10 आरोपी गिरफ्तार और 5 बच्चे बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. SIT ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 5 बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है. यह गिरोह बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों से बच्चों को अगवा कर लाखों रुपये में बेचता था. पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है.
दिल्ली में बच्चों की तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ा गया है. दक्षिण पूर्वी जिले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 5 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया. यह गिरोह पिछले तीन साल से सक्रिय था और अब तक कई बच्चों को लाखों रुपये में बेच चुका था.
22 अगस्त 2025 को यूपी के बांदा निवासी सुरेश अपने परिवार के साथ आईएसबीटी सराय काले खां बस अड्डे पर रुके थे. रात करीब 11 बजे उनका छह महीने का बेटा अचानक गायब हो गया. सुरेश की शिकायत पर थाना सनलाइट कॉलोनी में केस दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू हुई.
बच्चों की तस्करी के बड़े गैंग का भंडाफोड़
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सबसे पहले आरोपी वीरभान और उसके ससुर कालीचरण को यूपी के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि बच्चे को डॉक्टर कमलेश को बेच दिया गया है. पुलिस ने मरीज बनकर अस्पताल पहुंचकर कमलेश को दबोच लिया. कमलेश ने बताया कि उसने बच्चा सुंदर नाम के व्यक्ति को बेचा है.
सुंदर को यूपी-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया. उसकी जानकारी पर आगरा में छापा मारकर कृष्णा शर्मा और प्रीति शर्मा को पकड़ा गया और बच्चा उनके घर से बरामद कर लिया गया.
जांच में सामने आया कि गिरोह बच्चों को डेढ़ लाख से सात लाख रुपये तक की कीमत पर बेचता था. फर्जी दस्तावेज बनाकर गोद लेने का नाटक किया जाता था. कुछ मामलों में आरोपियों ने अपने ही बच्चों को भी बेच दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










