
दिल्ली में बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश, CBI के ताबड़तोड़ छापे, रेस्क्यू किए गए 8 नवजात!
AajTak
दिल्ली में सीबीआई ने छापेमारी कर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. सीबीआई की टीम ने 7-8 बच्चों को भी रेस्क्यू किया है. इस मामले में दिल्ली-एनसीआर से कई आरोपियों को भी दबोचा गया है और शुक्रवार से ही ये रेड जारी है. बताया जा रहा है कि अस्पतालों से नवजात बच्चों की चोरी की जाती थी.
मानव तस्करी के मामले में दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सीबीआई की रेड जारी है. शुक्रवार से ही यहां सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. रेड के दौरान सीबीआई की टीम ने एक घर से दो नवजात शिशु को बरामद किया है.
शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का लग रहा है. फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है. रेड के दौरान केशव पुरम थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि मानव तस्करी करने वाले इस गैंग के लोग अस्पताल से नवजात बच्चों की चोरी करते थे.
चाइल्ड ट्रैफिकिंग के इस मामले में सीबीआई ने 7-8 बच्चों को रेस्क्यू करके खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों को दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










