
दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में रखे शव के टुकड़े
AajTak
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आ गई है. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है. मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है.
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आ गई है. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है. मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है.
निक्की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. लेकिन उसका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीत में कहासुनी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक निक्की की तरफ से दो टूक कहा गया था कि अगर उसके साथी ने किसी दूसरी महिला से शादी की, तो वो उसे फंसा देगी. अभी इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है, किसी भी तरह का बयान देने से बचा जा रहा है.
अब इस मामले में सबसे बड़ा पहला ये है कि आरोपी ने सुबह तो अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर उसी शाम घरवालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. पूछताछ के दौरान खुद आरोपी साहिल ने बताया कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को दिल्ली के ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया.
इस पूरे मामले पर एडीसी विक्रम सिंह ने बताया है कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर उसके शव को ढाबे में छिपा दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था. जांच के बाद आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ा गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई अभी की जा रही है.
इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी. आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था. इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था. वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था. इतना ही नहीं आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रह रहा था, इतना ही नहीं फ्लैट में उससे मिलने उसकी और गर्लफ्रेंड भी आती थीं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










