
दिल्ली में फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख में भेजते थे विदेश, दो ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो एजेंटों को भी गिरफ्तार किया है जो 10 लाख रुपये लेकर भोले-भाले लोगों को पोलैंड का फर्जी वीजा बनाकर देते थे. इस गिरोह की पोल तब खुली जब सौरव कुमार और सुमित कुमार नाम के दो शख्स पोलैंड जाने की कोशिश में थे. वो दुबई के रास्ते यात्रा कर रहे थे, लेकिन दुबई एयरपोर्ट पर उनके ट्रैवल डॉक्युमेंट्स फर्जी पाए गए. अधिकारियों ने उन्हें वहीं रोक लिया और डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया.
दिल्ली पुलिस ने दो ट्रैवल एजेंटों को फर्जी पोलैंड वीज़ा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उदयपाल सिंह (42) और तजिंदर (51) नाम के आरोपियों को तब पकड़ा गया जब दो यात्री फर्जी वीज़ा के साथ दुबई से डिपोर्ट होकर भारत लौटे थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरव कुमार और सुमित कुमार पोलैंड जाने की कोशिश में थे. वो दुबई के रास्ते यात्रा कर रहे थे, लेकिन दुबई एयरपोर्ट पर उनके ट्रैवल डॉक्युमेंट्स फर्जी पाए गए. अधिकारियों ने उन्हें वहीं रोक लिया और डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया.
इस मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने मुख्य एजेंट परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में उदयपाल और तजिंदर के नाम उजागर किए. इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया.
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
जांच में पता चला कि उदयपाल पहले भी 2024 में फर्जी वीज़ा मामले में गिरफ्तार हो चुका था. वह दिल्ली में एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता था, जहां से फर्जी वीज़ा बनाए जाते थे. तजिंदर उसका सहयोगी था और भोले-भाले यात्रियों को गुमराह कर भारी रकम लेकर उन्हें फर्जी वीज़ा मुहैया कराता था.
10 लाख रुपये तक वसूलते थे आरोपित

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










