
दिल्ली में प्रदूषण से नहीं राहत, नोएडा-गाजियाबाद में भी हाल-बेहाल, जानें आपके इलाके का AQI
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा जहरीली है. आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों का AQI.
देश की राजधानी नई दिल्ली में लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. प्रदूषण से हालात ये हैं कि लोगों को स्मॉग की मोटी परत दिखाई दे रही है. ऊंची-ऊंची इमारतें धुंध में गायब हैं तो वहीं, सूरज की रोशनी भी धीमी पड़ गई. हालांकि, आज यानी 04 नवंबर को दिल्ली में, कल के मुकाबले, वायु गुणवत्ता सूचकांक में हल्की कमी दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी ये गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.
आज यानी शनिवार को दिल्ली में सुबह 07 बजे के करीब AQI 416 दर्ज किया गया. वहीं, कल की बात करें तो नई दिल्ली में AQI 460 था. हालांकि, कल और आज दोनों ही दिन दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
नई दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल नई दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सुबह आठ बजे के करीब AQI 448 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं, अलीपुर में AQI 358 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है. अशोक विहार में AQI 338 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है. बवाना में AQI 434 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी में आता है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










