
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का अलर्ट, कल से लागू होगा GRAP, जानिए गाड़ियों से लेकर कंस्ट्रक्शन तक के लिए नियम
AajTak
Delhi Pollution: मॉनसून की विदाई के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है. इसे देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट पर है. दिल्ली में कल यानी 01 अक्टूबर से GRAP लागू किया जाएगा. इसी के साथ गाड़ियों से लेकर कंस्ट्रक्शन के काम समेत कई निययों में बदलाव लागू हो सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है GRAP और दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान.
Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मॉनसून की विदाई हो गई है. इसी के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का खतरा भी बढ़ने लगा है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'मध्यम' श्रेणी में है लेकिन 2 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूंचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में पहुंचने की संभावना है.
दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता अभी मध्यम श्रेणी में है जो अगले कुछ घंटों में खराब हो सकती है. 2 अक्टूबर को दिल्ली की एयर क्वालिटी यानी हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है. हालांकि, दिल्ली से मॉनसून की विदाई हो गई है, लेकिन 4 अक्टूबर को दिल्ली में बूंदाबादी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर में अब ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP को लागू करने की तैयारी चल रही है. 1 अक्टूबर से इसे लागू किया जा सकता है. GRAP को पर्यावरण मंत्रालय ने 2017 में नोटिफाइड किया था. इसे 15 अक्टूबर से लागू किया जाता है. लेकिन CAQM के निर्देशों के तहत इसे 15 दिन पहले से भी लागू किया जा सकता है, ताकि हवा में प्रदूषण बढ़ाने वाले तत्वों को रोका जा सके.
GRAP के तहत होती हैं कौन सी पाबंदियां? CAQM के मुताबिक GRAP को चार कैटेगरी में लागू किया जाता है.
बता दें, अलग- अलग स्टेज पर अलग-अलग पाबंदियां लगाई जाती हैं.
स्टेज 1 पर लगती हैं ये पाबंदियां

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










