
दिल्ली में प्रदूषण का इमरजेंसी लेवल, आनंद विहार में AQI 430... कई इलाके में छाई स्मॉग की मोटी चादर
AajTak
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. आनंद विहार में AQI 430 के साथ स्थिति 'गंभीर' है. CPCB के अनुसार, आश्रम और महारानी बाग के आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है. पूरे शहर में स्मॉग की मोटी चादर छा गई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज सुबह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में AQI 430 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. वहीं, आश्रम और महारानी बाग के आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है. दिल्ली के कई हिस्सों में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है.
CPCB ने रविवार सुबह दिल्ली के दो प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई है. आनंद विहार में AQI 430 दर्ज हुआ, जो सबसे खराब है. इसके बाद वज़ीरपुर में 406, अशोक विहार में 369, जबकि ITO में AQI 329 रिकॉर्ड किया गया है. आनंद विहार और वजीरपुर के अलावा अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है.
'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, सोलह स्टेशनों ने AQI को बहुत खराब श्रेणी (300 से ऊपर) में दर्ज किया, जबकि शेष खराब श्रेणी (300 से नीचे) दर्ज किया गया है.
आश्रम और महारानी बाग में छाई धुंध
CPCB के अनुसार, आश्रम और महारानी बाग में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










