
दिल्ली में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, रात में मेडिकल हुआ, सुबह नहीं बची जान
AajTak
दिल्ली के सुभाष पैलेस थाना पुलिस की हिरासत में युवक की मौत हो गई है. मरने वाले युवक को दो दिन पहले पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. उसके बाद शनिवार को उसकी गिरफ्तारी हुई थी और कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था. रात में पुलिस ने प्रक्रिया के अनुसार उसका मेडिकल टेस्ट कराया था. मरने वाला सहादत शेख जहांगीरपुरी का रहने वाला था.
दिल्ली के सुभाष पैलेस थाने में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला सामने आया है. ये युवक आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एक दिन की पुलिस की हिरासत में था. रात में उसका मेडिकल टेस्ट हुआ और सुबह उसकी जान चली गई. मरने वाले का नाम सहादत शेख था और जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि लॉकअप में युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी. अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
डीसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उत्तर पश्चिमी जिले के सुभाष पैलेस थाने में कस्टडी में युवक की मौत की सूचना मिली थी. मरने वाले शेख सहादत (36 साल) पुत्र शेख रेखू उर्फ रहमान जहांगीरपुरी का रहने वाला था. शेख सहादत और 4 अन्य लोगों पर धारा 25/35/54/59 आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. 21 जुलाई को उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया. उसके बाद 22 जुलाई को सहादत शेख और 4 अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई.
सहादत पर 18 से ज्यादा आपराधिक केस
सहादत की क्राइम हिस्ट्री थी. उस पर 18 से ज्यादा आपराधिक केस चल रहे थे. आरोपियों की 22 जुलाई को कोर्ट में पेशी हुई और मामले की जांच के लिए आरोपी सहादत शेख को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गुजरात का वो कानून... जो बनेगा दिल्ली पुलिस की ताकत, तस्करों की खैर नहीं...
22 जुलाई की शाम को हुआ था मेडिकल टेस्ट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










